SIM-enabled CCTV कैमरे से सेना की जानकारी सीमा के पार पहुंचा रहा था ट्रक ड्राइवर

  • Admin
  • Sep 24, 2026
  • 6,901 views

जम्मू-कश्मीर।

कठुआ में 24 साल के ट्रक ड्राइवर अमन को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े जासूसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अमन ने अपने घर के बाहर SIM-enabled CCTV कैमरा लगाया था, जिसकी दिशा उस सड़क की तरफ था, जहां से सुरक्षा बलों की लगातार आवाजाही होती थी।

सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाई जा रही थी। इसके बदले अमन को 20 हजार रुपये दिए गए थे और भुगतान दुबई के जरिए किया गया। मामले में Official Secrets Act के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब उसके मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और संपर्कों की जांच कर रही हैं, ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शनों का पता लगाया जा सके।

SIM-enabled CCTV कैमरा

यह सामान्य CCTV कैमरे से अलग तरीके से काम करता है। इसमें इंटरनेट ब्रॉडबैंड या Wi-Fi की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कैमरा मोबाइल SIM के जरिए नेटवर्क से जुड़ सकता है।

SIM कार्ड से सीधे इंटरनेट कनेक्शन

मोबाइल नेटवर्क के जरिए LIVE वीडियो स्ट्रीमिंग

कैमरे को दूर बैठकर मोबाइल ऐप से देखा और नियंत्रित किया जा सकता है

बिजली और मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने पर किसी इलाके की 24×7 निगरानी संभव

चार माह में दूसरा ISI जासूसी मामला

कठुआ का यह मामला जम्मू संभाग में पिछले करीब चार महीने में सामने आया दूसरा मामला है, जिसमें डिजिटल माध्यम से पाकिस्तान तक संवेदनशील जानकारी पहुंचाई जा रही थी। इससे पहले मई 2026 में जम्मू के मकवाल गांव से 23 वर्षीय करण कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह Snapchat के जरिए एक महिला ISI ऑपरेटिव के संपर्क में आया था।

उसे जम्मू क्षेत्र के बंकरों, रक्षा प्रतिष्ठानों और फ्लाईओवर की तस्वीरें भेजने को कहा गया। जांच में 2,000 रुपये के भुगतान की बात भी सामने आई थी।

सम्बन्धित खबरें