आतंक के खिलाफ अभियान – कुलगाम में हथियार सहित 5 OGW गिरफ्तार; कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

  • Admin
  • Oct 08, 2026
  • 4,882 views

जम्मू-कश्मीर।

आतंकियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। बुधवार देर रात कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी मददगारों (OGW) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि कुछ OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तजामुल हुसैन मीर, रहमत अली नाइकू, तहरीम अहमद भट, मंजूर अहमद भट और किफायत अहमद डार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 9 एमएम की 40 गोलियां और 3 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पांचों OGW से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबल उनके बाकी आतंकी लिंक और नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं। कुलगाम पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

इसी बीच उत्तरी कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नगदानार जंगल क्षेत्र में एक पुराने आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

जानकारी मिलने पर हंदवाड़ा पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम को एक पुराना ठिकाना मिला, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। इस ठिकाने से एक AK-47 राइफल, 3 ग्रेनेड, 857 राउंड, एक साइलेंसर और 83 पिस्टल राउंड सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

कुलगाम में OGW की गिरफ्तारी और हंदवाड़ा में हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षाबल अब इन मामलों से जुड़े आतंकी नेटवर्क और अन्य संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं।

 

 

 


 

सम्बन्धित खबरें