सेवा सेतु से एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, छात्रा गंगोत्री को छात्रवृत्ति आवेदन में मिली राहत

  • Admin
  • Nov 22, 2026
  • 3,699 views

बेटी की शिक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर मिलने पर पिता संग्राम सिंह ने जताई प्रसन्नता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 नवंबर 2026।

राज्य शासन की सेवा सेतु पहल नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं त्वरित और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती निवासी संग्राम सिंह की पुत्री गंगोत्री को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र महज एक दिन में मिल गया।

गंगोत्री की शिक्षा के लिए आय प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता होने पर उनके पिता संग्राम सिंह ने ग्राम पंचायत बस्ती, ब्लॉक पेंड्रा रोड स्थित सेवा सेतु केंद्र धनश्याम कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर से संपर्क किया। केंद्र संचालक धनश्याम सोनी ने तत्परता से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध करा दिया।

समय पर प्रमाण पत्र मिलने से गंगोत्री को छात्रवृत्ति आवेदन एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया। इस त्वरित सेवा के लिए संग्राम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया।

सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

सम्बन्धित खबरें