मुख्यमंत्री की पहल पर पटवारियों ने स्थगित की राज्यव्यापी हड़ताल

  • Admin
  • Nov 22, 2026
  • 2 views

वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों के परीक्षण के लिए गठित होगी उच्चस्तरीय समिति, हड़ताल अवधि की कार्यवाहियों पर भी होगा सहानुभूतिपूर्वक विचार

सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

रायपुर, 22 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री निवास में आज पटवारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई मुलाकात में उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं की विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना और कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ से ही होना चाहिए। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति मांगों के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण कर उनके निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने हड़ताल अवधि के दौरान हुई कार्यवाहियों के संबंध में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने दोहराया कि कर्मचारियों की उचित मांगों और समस्याओं का समाधान आपसी संवाद एवं समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया। सकारात्मक चर्चा के बाद संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

सम्बन्धित खबरें