26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मिलेंगे मुख्यमंत्री

  • Admin
  • Nov 21, 2026
  • 2,471 views

आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अधिकारियों को निराकरण के लिए देंगे निर्देश

रायपुर, 21 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान आमजन अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

सम्बन्धित खबरें