पेंड्रारोड में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का मंच, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

  • Admin
  • Nov 01, 2026
  • 6,356 views

गुरुकुल ग्राउंड में विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक संध्या, बच्चों का मेला और फूड जोन रहेंगे आकर्षण का केंद्र

लोक गायिका छाया चंद्राकर की टीम ‘लोक छाया’ देगी प्रस्तुति, शाम 4 बजे से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 01 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तर पर 1 से 3 नवंबर तक और जिला स्तर पर 2 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव गुरुकुल ग्राउंड, पेंड्रारोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह होंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत पेंड्रा की अध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम और जनपद पंचायत मरवाही की अध्यक्ष जानकी खुसरो शामिल होंगी।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान और नगर पंचायत मरवाही की अध्यक्ष मधुबाबा गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास और शासन की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों का मेला और फूड जोन भी आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।

लोक छाया की प्रस्तुति के साथ सजेगी सांस्कृतिक संध्या

गुरुकुल ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका छाया चंद्राकर की टीम ‘लोक छाया’ विशेष प्रस्तुति देगी। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शैला, सुवा, डंडा, करमा और बार नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

शाम 4 बजे से शुरू होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद लोकनृत्यों का क्रम इस प्रकार रहेगा—

  • शाम 5 से 5:10 बजे: ग्राम पंचायत बारीउमराव का शैला नृत्य
  • 5:10 से 5:20 बजे: लमना का सुवा नृत्य
  • 5:20 से 5:30 बजे: सेमरदर्री का डंडा नृत्य
  • 5:30 से 5:40 बजे: सेमरदर्री का करमा नृत्य
  • 5:40 से 5:50 बजे: आमगांव का बार नृत्य
  • 5:50 से 6 बजे: लमना का शैला नृत्य
  • शाम 6 से 7 बजे: ग्राम पंचायत जाटादेवरी के दल द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति

शाम 7 से 8 बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रात 8 बजे से लोक गायिका छाया चंद्राकर की टीम ‘लोक छाया’ अपनी प्रस्तुति देगी।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।