दुबई से एयर एंबुलेंस के जरिए भारत पहुंचे अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी

  • Admin
  • Nov 05, 2026
  • 1,109 views

भोपाल, 5 नवंबर 2026।

 लंबे इंतजार और अपनों के लौटने की उम्मीद के बीच अनूपपुर जिले के ज्ञानेंद्र तिवारी दुबई से एयर एंबुलेंस के जरिए सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री की पहल पर हुई स्वदेश वापसी की व्यवस्था

ज्ञानेंद्र तिवारी की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन ने समन्वित प्रयास किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक समन्वय किया गया।

वहीं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने भी ज्ञानेंद्र की सुरक्षित भारत वापसी और बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास किए।

एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स पहुंचाया गया

शासन और प्रशासन के स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद दुबई से एयर एंबुलेंस के माध्यम से ज्ञानेंद्र तिवारी को भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित हुई। स्वदेश पहुंचने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिवार ने सहयोग के लिए जताया आभार

ज्ञानेंद्र तिवारी के पारिवारिक रिश्तेदार देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि उनकी स्वदेश वापसी को लेकर पूरा परिवार लगातार चिंतित था। ज्ञानेंद्र के सुरक्षित भारत लौटने पर परिवार ने राहत व्यक्त की और उनकी वापसी में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

सम्बन्धित खबरें