धनतेरस पर मुरैना के करुआ गांव में स्वामित्व दस्तावेजों का पंजीयन करेंगे सीएम मोहन

  • Admin
  • Nov 05, 2026
  • 6,714 views

भोपाल, 5 नवंबर 2026।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर मुरैना जिले के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धनतेरस पर प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चयनित गांवों में मंत्री, सांसद और विधायकों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा।

अब तक 17 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी

प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 17 लाख 9 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी की जा चुकी हैं। राज्य शासन ने 15 नवंबर 2026 तक कुल 20 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। धनतेरस पर चलाया जा रहा विशेष अभियान इसी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा संपत्ति का वैधानिक अधिकार

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों और अन्य संपत्तियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके बाद पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख और संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्तियों पर वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही संपत्ति के दस्तावेज होने से बैंक ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेना भी आसान होगा।

सम्बन्धित खबरें