मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

  • Admin
  • Oct 10, 2026
  • 5,426 views

अब आवागमन के लिए दूसरों h निर्भरता होगी कम, दैनिक कार्यों में मिलेगी सहूलियत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जरूरतमंद को मिली तत्काल सहायता, बिंदे राम ने जताया आभार

जशपुर, 10 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत करते ही जशपुर जिले के ग्राम गिनाबहार निवासी दिव्यांग बिंदे राम को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से तत्काल मिली इस सहायता से बिंदे राम के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है। अब उन्हें आवागमन और दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर पहले की तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ट्राईसाइकिल मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्राम गिनाबहार निवासी बिंदे राम, पिता विशेश्वर राम, दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और कहीं आने-जाने के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर बिंदे राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत किया और बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उनकी समस्या को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। आवेदन देने के बाद ही उन्हें बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान कर दी गई।

इस सहायता से अब बिंदे राम के लिए आवागमन आसान होगा और वे अपने दैनिक कार्य अधिक सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगे। साथ ही, उनकी दूसरों पर निर्भरता कम होने के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

जरूरतमंदों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बना मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर पहुंचने वाले नागरिकों के आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए यथासंभव शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

मुख्यमंत्री की जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की प्रतिबद्धता के अनुरूप कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और भरोसे का केंद्र बन रहा है। दिव्यांग बिंदे राम को आवेदन प्रस्तुत करते ही बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया जाना त्वरित जनसेवा का उदाहरण है।

समय पर मिली इस सहायता से बिंदे राम की आवागमन संबंधी परेशानियां कम होंगी और वे अपने दैनिक जीवन के कार्य अधिक आसानी से कर सकेंगे। इस पहल से जरूरतमंदों को राहत मिलने के साथ शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

सम्बन्धित खबरें