स्कूलों के मध्यान्ह भोजन और आंगनबाड़ी पोषण आहार में मिलेट शामिल करने पर चर्चा

  • Admin
  • Oct 14, 2026
  • 3,273 views

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक, किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। 

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कोदो, कुटकी, रागी और मक्का के उत्पादन, उपार्जन एवं उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में इन फसलों की आवश्यकता और उपार्जन व्यवस्था के साथ किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में मिलेट फसलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार कार्यक्रमों में इन्हें शामिल करने की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके तहत आंगनबाड़ियों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पोषण आहार में मिलेट के उपयोग पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले तथा कृषि एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें