मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विनीता के परिवार की चिंता हुई दूर

  • Admin
  • Oct 14, 2026
  • 6,335 views

35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और विवाह सामग्री से आसान हुई शादी की व्यवस्था

सूरजपुर, 14 अक्टूबर 2026। 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अभिभावकों की चिंता कम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ विवाह के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई ऐसी ही एक कहानी सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत केशवनगर निवासी विनीता सिंह की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके माता-पिता बेटी के विवाह की व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिली 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री ने परिवार को बड़ी राहत दी और विवाह संपन्न कराने में मदद की।

विनीता सिंह ने बताया कि सीमित आर्थिक संसाधनों के चलते उनके माता-पिता के लिए विवाह का खर्च जुटाना कठिन हो रहा था। योजना से मिली सहायता ने उनकी चिंता कम की और विवाह की तैयारियों में सहारा दिया। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सहयोग

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विनीता सिंह के परिवार को मिला सहयोग इस बात का उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं आर्थिक कठिनाइयों के समय जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं।

सम्बन्धित खबरें