समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए किसान मोहन साहू, शेर उपार्जन केंद्र में बेचा 16.80 क्विंटल धान

  • Admin
  • Nov 16, 2026
  • 10,897 views

1010 किस्म की उपज का किया विक्रय, आठ गांवों के 1,771 किसानों का उपार्जन केंद्र में पंजीयन लक्ष्य निर्धारित

महासमुंद, 16 नवंबर 2026। 

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही महासमुंद विकासखंड के उपार्जन केंद्र शेर में किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसान अपनी मेहनत से तैयार फसल लेकर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं और शासन की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम जीवतरा निवासी किसान मोहन साहू ने उपार्जन केंद्र शेर में अपनी 1010 किस्म की 16.80 क्विंटल धान की उपज का विक्रय किया। उनके पास 82 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की थी। कड़ी मेहनत और देखरेख से तैयार फसल को बेचने के लिए वे उपार्जन केंद्र पहुंचे।

किसान मोहन साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में धान बेचने की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। शासन की व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है।

पहले दिन 18.80 और दूसरे दिन 46.80 क्विंटल धान की खरीदी

उल्लेखनीय है कि उपार्जन केंद्र शेर के अंतर्गत आठ गांवों के कुल 1,771 किसानों का पंजीयन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्र में खरीदी के पहले दिन तीन किसानों से 18.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जबकि दूसरे दिन भी तीन किसानों से 46.80 क्विंटल धान खरीदा गया। इस प्रकार केंद्र में धान खरीदी का कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सम्बन्धित खबरें