कटनी और सिवनी में आगजनी से दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता दीपावली के दिन बरही और छपारा में हुईं दुखद घटनाएं; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया गहरा शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

  • Admin
  • Nov 09, 2026
  • 9,877 views

भोपाल, 9 नवंबर 2026।

 मध्यप्रदेश के कटनी और सिवनी जिले में दीपावली के दिन आग लगने की दुखद घटनाओं में दो परिवारों के कई सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन घटनाओं पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में हुई आगजनी की घटनाओं को अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक व्यक्त करते हुए सभी दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सम्बन्धित खबरें