सिरकीनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

  • Admin
  • Nov 09, 2026
  • 3,423 views

 

धर्मपत्नी कौशल्या साय भी रहीं साथ, हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन

रायगढ़ | 9 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम सिरकीनारा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ सिरकीनारा स्थित स्कूल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

सम्बन्धित खबरें