गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, किसानों की खुशहाली की कामना

  • Admin
  • Nov 09, 2026
  • 1 views

 

CM बोले- प्रकृति और गौवंश संरक्षण का संदेश देती है गोवर्धन पूजा

गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक

प्रदेश की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति और अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली की कामना की

रायपुर | 9 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि ये पर्व प्रकृति संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के मूल्यों को मजबूत करते हैं।

प्रकृति और गौवंश के संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है।

लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक गौरा-गौरी पर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

खेत-खलिहानों में खुशहाली और अन्नदाताओं की उन्नति की कामना

मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।

सम्बन्धित खबरें