केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छग पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

  • Admin
  • Nov 03, 2026
  • 19,855 views

छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री का सहयोग प्रदेश के लिए शक्ति और विश्वास का संबल:CM साय

रायपुर | 3 नवंबर 2026 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता तथा उनका सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।

सम्बन्धित खबरें