चक्रवात ‘अर्नब’ की मार से फसलें प्रभावित, किसानों को तत्काल राहत देने सीएम साय ने दिए निर्देश

  • Admin
  • Oct 30, 2026
  • 3,690 views

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को सौंपी जिम्मेदारी

आरबीसी 6-4 के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता राशि

सर्वे से राहत वितरण तक देरी नहीं करने की हिदायत

रायपुर | 30 अक्टूबर 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रदेश के कई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान के बाद सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराने और आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों को राहत के लिए इंतजार न करना पड़े। सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए।

नुकसान का आकलन कर तत्काल शुरू करें राहत प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करे, ताकि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके।

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि फसल क्षति का सर्वेक्षण पूरा कर निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

अन्नदाताओं को संबल देना सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिले। जिला प्रशासन राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता से कार्रवाई करे।

सम्बन्धित खबरें