राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन

  • Admin
  • Oct 31, 2026
  • 6,987 views

लोकभवन में छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। 

राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने सरदार पटेल को नमन करते हुए अखंड भारत के निर्माण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।