युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है – डॉ. मनमोहन वैद्य जी

  • Admin
  • Nov 19, 2026
  • 5,478 views

संबलपुर, ओडिशा। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य जी ने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार, ज्ञान, कौशल एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण ही भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का मार्गदर्शक राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

मनमोहन वैद्य जी ने संबलपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित विशेष बौद्धिक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रो. महादेव जायसवाल ने की। कार्यक्रम में शिक्षा, संगठन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. मनमोहन वैद्य जी ने युवाओं के सामर्थ्य, शिक्षा के उद्देश्य, भारतीय जीवन मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता पर विचार रखे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों को राष्ट्रहित के व्यापक उद्देश्य से जोड़ें तथा ज्ञान, कौशल, चरित्र और नवाचार के माध्यम से भारत के विकास में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक प्रगति से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों, आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी आवश्यक है। युवा पीढ़ी को इन सभी आयामों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. महादेव जायसवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा युवाओं और शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात ध्येय श्लोक एवं ध्येय वाक्य का वाचन हुआ। मुख्य अतिथि का सम्मान आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रो. महादेव जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों, प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता के विचारों को सुना। कार्यक्रम ने युवाओं को विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प के साथ जुड़कर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा प्रदान की।

 

 

 


 

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।