लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती.

  • Admin
  • Sep 17, 2026
  • 9,664 views

रायपुर, 17 सितंबर 2026

लोकभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं  प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार  सत्यभामा दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें