यूनेस्को की संभावित सूची में सिरपुर शामिल, सीएम साय ने जताई खुशी

  • Admin
  • Oct 22, 2026
  • 13,897 views

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि; कहा—सभ्यता, कला, आध्यात्मिकता और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर है सिरपुर


रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत सिरपुर को वैश्विक पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। यूनेस्को की संभावित सूची में सिरपुर के शामिल होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सिरपुर केवल ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सभ्यता, कला, आध्यात्मिकता और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर है। इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ने से प्रदेश में सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

सिरपुर को यूनेस्को की मान्यता: छत्तीसगढ़ का पुरातात्विक रत्न, ईटी सरकार
शिक्षा, संस्कृति और स्थापत्य कला का प्राचीन केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से सिरपुर शिक्षा, संस्कृति, धर्म और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत तथा समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत पहचान है। यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल होना इस विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है।
‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प पर जोर
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना के साथ देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक पहचान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें पर्यटन की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिरपुर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा हासिल करने के करीब पहुंच रहा है
संरक्षण के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होने से इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता व्यापक स्तर पर सामने आएगी तथा पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार सिरपुर सहित प्रदेश की सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत से परिचित हों और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान विश्वभर में और व्यापक हो।

सम्बन्धित खबरें