पिपरिया में दुर्गा पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, श्रद्धालुओं के साथ मंजीरे बजाकर गाए जसगीत

  • Admin
  • Oct 20, 2026
  • 5,980 views

महाअष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

कवर्धा, 20 अक्टूबर 2026। 

नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गांव में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। विजय शर्मा भी माता की भक्ति में सराबोर नजर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंजीरे बजाकर माता के जसगीत गाए और ग्रामीणों के साथ भजनों में शामिल होकर नवरात्रि उत्सव की खुशियां साझा कीं।

उप मुख्यमंत्री ने पिपरिया में बजरंग दल दुर्गा उत्सव समिति, मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति, सर्व दुर्गा उत्सव समिति, मां शीतला दुर्गा उत्सव समिति, मां संतोषी दुर्गा उत्सव समिति तथा लक्ष्मी चौक स्थित तिरंगा दुर्गा उत्सव समिति के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान विजय शर्मा ने दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। पंडालों में श्रद्धालुओं के साथ भक्ति गीतों में सहभागिता से उत्सव का उल्लास और बढ़ा। महाअष्टमी के अवसर पर ग्राम पिपरिया में धार्मिक उत्साह और सामूहिक भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

सम्बन्धित खबरें