नागपुर में 20 अक्टूबर को होगा संघ का विजयादशमी उत्सव

  • Admin
  • Oct 13, 2026
  • 9,891 views

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का मिलेगा उद्बोधन, दैनिक जागरण के मुख्य संपादक संजय गुप्ता रहेंगे प्रमुख अतिथि

नागपुर। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर महानगर की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर वार्षिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। हिंदू परंपरा में विजयादशमी को सामूहिक शक्ति जागरण का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का उद्बोधन होगा। दैनिक जागरण के मुख्य संपादक संजय गुप्ता कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रहेंगे।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी होंगे आमंत्रित

संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर आयोजित इस उत्सव में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुंबई स्थित इजराइल के महावाणिज्य दूतावास के कौंसल जनरल यानिव रेवाच (Yaniv Revach) भी आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
  • पंचांग तिथि: आश्विन शुक्ल दशमी
  • समय: प्रातः 7:40 बजे
  • स्थान: रेशिमबाग, नागपुर

विजयादशमी उत्सव संघ की वार्षिक परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन है। इस वर्ष शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक के उद्बोधन और आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रहेगी।

 

 

सम्बन्धित खबरें