बस्तर में शांतिपूर्ण चुनाव की रणनीति से राष्ट्रपति को कराया अवगत, निर्वाचन आयुक्त ने सौंपी बुकलेट

  • Admin
  • Nov 14, 2026
  • 1 views

रायपुर, 14 नवंबर 2026। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों के साथ 11 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति को बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों और शांतिपूर्ण एवं सफल निर्वाचन संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीतियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया, चुनौतियों और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनाए गए उपायों से संबंधित एक विशेष बुकलेट की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।

सम्बन्धित खबरें