तुहर टोकन ऐप से घर बैठे मिल रहा धान बिक्री का टोकन, किसानों का समय और श्रम बचा

  • Admin
  • Nov 14, 2026
  • 0 views

कृषक उन्नति योजना से कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक सहायता की उम्मीद, किसान ओमप्रकाश शहारे ने जताया आभार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 14 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शुरू की गई डिजिटल सुविधाओं से भी किसानों को राहत मिल रही है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बंजारी निवासी किसान ओमप्रकाश शहारे ने कृषक उन्नति योजना और धान खरीदी व्यवस्था पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

किसान ओमप्रकाश शहारे ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों और लाभों की जानकारी दी है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से लाभ देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वास्तविक धान उत्पादन कम होने की स्थिति में भी पात्र किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार सहायता मिल सकेगी। उन्हें इस संबंध में प्रति एकड़ 13,849 रुपये की राशि मिलने की जानकारी दी गई है। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

घर बैठे टोकन मिलने से खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति

धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए शासन द्वारा 'तुहर टोकन ऐप' की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे टोकन कटवाने के लिए बार-बार धान खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही किसानों के समय और श्रम की बचत होगी तथा धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी।

ओमप्रकाश शहारे ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सुविधाओं से किसानों को लगातार राहत मिल रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता और तुहर टोकन ऐप जैसी डिजिटल सुविधाएं किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, उनकी मेहनत का सम्मान करने और कृषि कार्य को सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

सम्बन्धित खबरें