युवा उत्सव में मोहला के युवाओं ने दिखाया हुनर, कला-संस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

  • Admin
  • Nov 01, 2026
  • 4,782 views

डिजिटल इंडिया चैलेंज, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और क्रिएटिव यूथ रील प्रतियोगिताओं में युवाओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

मोहला, 01 नवंबर 2026।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में विभिन्न विकासखंडों के प्रतिभागियों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

युवा उत्सव के अंतर्गत डिजिटल इंडिया चैलेंज, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और क्रिएटिव यूथ रील सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिला मंच

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्ज्वल पोरवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर सुमीत गर्ग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने युवाओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसे आयोजन उन्हें अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। ऐसे मंच युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही स्थानीय कला और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रोत्साहन मिलता है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव ने युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और विभिन्न विधाओं में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान किया।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।