शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी देवी के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और जे.पी. नड्डा ने जताया शोक भोपाल स्थित निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

  • Admin
  • Nov 04, 2026
  • 1,994 views

भोपाल, 4 नवंबर 2026।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा बुधवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्वर्गीय काशी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

सम्बन्धित खबरें