शकुंतला देवी की जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया नमन, बताया देश का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभा कहा- उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा

  • Admin
  • Nov 04, 2026
  • 9,883 views

भोपाल, 4 नवंबर 2026।

 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को प्रख्यात गणितज्ञ और ‘मानव कंप्यूटर’ के नाम से प्रसिद्ध शकुंतला देवी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि शकुंतला देवी अद्भुत गणितीय प्रतिभा की धनी थीं। अपनी असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों से उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि शकुंतला देवी का प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

सम्बन्धित खबरें