हर महीने 1,500 रुपये की पेंशन से संवर रहा जीवन, दवाइयों और घर की जरूरतों में मिल रही मदद

  • Admin
  • Sep 28, 2026
  • 9,775 views

सूरजपुर, 28 सितम्बर 2026।


छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाएं उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही हैं। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सतपता निवासी कामेश्वर प्रजापति भी ऐसी ही एक योजना का लाभ लेकर अपने दैनिक खर्चों को आसान बना रहे हैं।

बढ़ई का काम करने वाले कामेश्वर प्रजापति को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पेंशन की राशि का उपयोग वे दवाइयां खरीदने और घर की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करते हैं।

नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से उन्हें रोजमर्रा के खर्चों की व्यवस्था करने में काफी सहूलियत हो रही है। पेंशन के रूप में मिल रही राशि उनके लिए आर्थिक संबल का काम कर रही है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कामेश्वर प्रजापति ने अन्य पात्र निर्माण श्रमिकों से भी श्रम विभाग में पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजीयन कराने के बाद श्रमिक अपनी पात्रता के अनुसार श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सम्बन्धित खबरें