सेवा सेतु केंद्र से दीपक पात्रे को मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र

  • Admin
  • Nov 23, 2026
  • 9,851 views

एक ही स्थान पर आवेदन और मार्गदर्शन की सुविधा से आसान हुई प्रक्रिया, समय और श्रम की हो रही बचत

मुंगेली, 23 नवंबर 2026।

आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। मुंगेली जिला कलेक्टोरेट परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। इससे लोगों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है।

इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के मजगांवपारा निवासी दीपक पात्रे को जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा मिली।

एक ही केंद्र पर आवेदन की सुविधा

पहले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को अलग-अलग प्रक्रियाओं की जानकारी जुटानी पड़ती थी। आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी असुविधा होती थी। सेवा सेतु केंद्र की व्यवस्था से अब इन प्रमाण पत्रों के लिए एक ही स्थान पर मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे आम नागरिकों की शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है।

दीपक पात्रे को तीनों प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें विभिन्न आवश्यक शासकीय प्रक्रियाएं पूरी करने में सुविधा होगी। ये प्रमाण पत्र शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने सहित अन्य जरूरी कार्यों में उपयोगी होते हैं।

इस सुविधा के लिए दीपक पात्रे ने सेवा सेतु केंद्र के संचालन और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्बन्धित खबरें