मुंगेली को 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय, 24 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

  • Admin
  • Nov 12, 2026
  • 5,688 views

 

397 करोड़ रुपये से अधिक के नए कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-शिलान्यास

 सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचकर जिले को 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हो चुके 24 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
सड़क, सिंचाई और अधोसंरचना पर होगा जोर
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे, उनमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से जिले में सड़क संपर्क, सिंचाई सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और अन्य जनसुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन और राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।