सेवा सेतु शिविर में मिली नए आवास की चाबी, सुरक्षित छत मिलने से परिवार में आई खुशियां

  • Admin
  • Oct 15, 2026
  • 1,207 views

कोरबा, 15 अक्टूबर 2026

हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सहारा देकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगा रही हैं।

ऐसी ही प्रेरक कहानी कोरबा शहर के जमनीपाली निवासी रमतला पटेल की है। आर्थिक परेशानियों के चलते उनके लिए पक्का घर बनाना आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने उनके इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरबा नगर निगम के दर्री जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर के दौरान रमतला पटेल को उनके नए आवास की चाबी सौंपी गई। अपने घर की चाबी पाकर उनके लिए यह पल बेहद खास बन गया। अब वे अपने पक्के घर में सुरक्षित छत के नीचे सुकून और सम्मान के साथ जीवन बिता सकेंगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन पहलों से जरूरतमंद परिवारों के सपने साकार हो रहे हैं और उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो रही है।

सम्बन्धित खबरें