मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गांधी सागर टेंट सिटी में भव्य स्वागत

  • Admin
  • Nov 18, 2026
  • 1 views

भोपाल : मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गांधी सागर स्थित टेंट सिटी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ढोल की थाप के बीच अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसके पश्चात डॉ. यादव ने टेंट सिटी में महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय संस्थाओं द्वारा लगाए गए हस्तशिल्प स्टॉलों का अवलोकन किया।

सम्बन्धित खबरें