मुख्यमंत्री यादव ने डिजिटल ‘एमपी ट्रैवल हैंडबुक’ का किया अवलोकन नवाचारपूर्ण पहल से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

  • Admin
  • Nov 17, 2026
  • 1,979 views

मंदसौर, मंगलवार, 17 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को मंदसौर जिले के गांधी सागर स्थित पर्यटन विकास निगम के हिंगलाज रिजॉर्ट में डिजिटल कॉफी टेबल बुक ‘एमपी ट्रैवल हैंडबुक’ का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नवाचारों से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे मध्यप्रदेश के पर्यटन को नई पहचान और विस्तार देने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें