गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

  • Admin
  • Oct 13, 2026
  • 7,445 views

बोड़ला में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और किसानों ने किसान हितैषी निर्णय के लिए जताया आभार

कबीरधाम के गन्ना उत्पादकों को आर्थिक लाभ की उम्मीद, खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

कवर्धा, 13 अक्टूबर 2026।

गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। इस निर्णय से उत्साहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने बोड़ला सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। किसानों ने उन्हें गन्ना भेंटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और गन्ना उत्पादकों के हित में लिए गए निर्णय के लिए आभार जताया।

किसानों ने कहा कि गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने से जिले के गन्ना उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इससे खेती की लागत निकालने में मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बेहतर मूल्य मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ेगा और गन्ने की खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर किसानों ने कहा कि उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। गन्ने का मूल्य बढ़ने से उत्पादकों को राहत मिलेगी और कृषि कार्यों के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

गन्ना भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन

बोड़ला सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष पंकज वर्मा सहित किसान विनोद वर्मा, महेश वर्मा, टीकाराम साहू, तुलश धुर्वे, प्रदुम्न वर्मा और रामफल वर्मा उपस्थित रहे।

सभी ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। किसानों ने गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और किसान हितों के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।

सम्बन्धित खबरें