छग के रायगढ़ की तीन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस में बढ़ाया देश का मान

  • Admin
  • Sep 03, 2026
  • 9,890 views

भारतीय महिला टीम ने मलेशिया में जीता कांस्य पदक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 3 सितंबर 2026। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों—सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। रायगढ़ की तीनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन से जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला टीम की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटियों की यह सफलता प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं को भी रेखांकित करती है।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।