प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं : मुख्यमंत्री मोहन यादव

  • Admin
  • Nov 01, 2026
  • 5,890 views

भोपाल, 1 नवंबर 2026।

 मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदेशवासियों को भेजे गए शुभकामना संदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश पाकर उनका मन हर्षित है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कार्यकाल मध्यप्रदेश के लिए निश्चित रूप से स्वर्णिम युग रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। पीएम गति शक्ति, वंदे भारत ट्रेन, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, मेट्रो रेल और आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से मध्यप्रदेश का बुनियादी ढांचा तेजी से मजबूत हुआ है।

नदी जोड़ो परियोजनाओं से सिंचाई और विरासत संरक्षण को मिली गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई क्षमता का विस्तार हो रहा है। वहीं श्री महाकाल लोक और एकात्म धाम जैसी परियोजनाओं से प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नया आयाम मिला है। चीतों के संरक्षण के प्रयास भी प्रदेश की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नि:शुल्क खाद्यान्न सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, नारी शक्ति वंदन, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां और वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां मध्यप्रदेश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।

विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वी विल डू इट' और 'सप्तधारा' जैसे मंत्रों के माध्यम से देश और प्रदेश की सामूहिक शक्ति को जागृत किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन विचारों को अपना मिशन बनाकर राज्य सरकार विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सम्बन्धित खबरें