पत्नी के कंधों पर पति को कलेक्टर कार्यालय ले जाने का वीडियो देख मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

  • Admin
  • Nov 01, 2026
  • 4 views

बुरहानपुर, 1 नवंबर 2026।

 

 पत्नी द्वारा अपने दिव्यांग पति को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुरहानपुर निवासी दिव्यांग दयाशंकर को आवागमन में सुविधा के लिए ट्राइसाइकिल प्रदान की गई है। इसके साथ ही परिवार की बेटियों की शिक्षा के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई गई है।

दयाशंकर की पत्नी बिंदू बाई ने शासन की इस मदद पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बुरहानपुर कलेक्टर के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट के माध्यम से बताया कि किसी भी जरूरतमंद की पीड़ा अनसुनी नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री के संज्ञान में एक वीडियो आया था, जिसमें बिंदू बाई अपने दिव्यांग पति दयाशंकर को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं। वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुरहानपुर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई कर परिवार की मदद करने के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दयाशंकर को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। इससे उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम होंगी। परिवार की बेटियों की शिक्षा के लिए दी गई सहायता से उनकी पढ़ाई जारी रखने में भी मदद मिलेगी।

सम्बन्धित खबरें