छत्तीसगढ़ में UCC पर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को

रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति को सुझाव देने के लिए रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से 1 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक गुरु घासीदास ऑडिटोरियम, कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय के सामने होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि बैठक में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों से UCC को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। बैठक की सूचना रायपुर की विभिन्न मस्जिदों में जुमा के दौरान दी गई है।

आयोजकों ने समाज के लोगों से UCC के संबंध में अपने सुझाव लिखित रूप में अध्यक्ष, समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़ के नाम संबोधित करते हुए दो प्रतियों में लाने की अपील की है। बैठक में शहर काजी कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिजवी अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में एकत्रित सुझावों को शाम 4 बजे समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़ के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्बन्धित खबरें