बैलों की पूजा से गूंजा 'पोरा' का उल्लास, कृषि मंत्री नेताम ने की परंपरा की अगवानी

कृषि मंत्री निवास में पारंपरिक पोला तिहार का आयोजन

भगवान शिव के स्वरूप बैल जोड़ी की विधि-विधान से पूजा

 

 प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोला तिहार का रंग गुरुवार को कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय निवास में भी नजर आया। मंत्री निवास परिसर में पोला तिहार का भव्य आयोजन किया गया, जहां रामविचार नेताम ने भगवान शिव के स्वरूप माने जाने वाले बैलों की जोड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बैल जोड़ी का सम्मान किया गया। पोला तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और कृषि जीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है, जिसमें अन्नदाता के साथी बैलों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट किया जाता है।

इस अवसर पर रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं और कृषि संस्कृति की जीवंतता को रेखांकित किया।

आयोजन में कृषि मंत्री की धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। शासकीय निवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक उत्सव का माहौल रहा।

सम्बन्धित खबरें