सेवा के 25 वर्षों की कहानी अब पहुंचेगी जन-जन तक:ओपी चौधरी

 

‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर जोर

रायपुर, 14 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान-2026’ को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। अभियान के तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रेरक अनुभवों तथा नागरिकों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक में अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री राजेश अग्रवाल, अभियान के संयोजक, सह-संयोजक और सदस्य शामिल हुए।

 सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

बैठक में अभियान की दो प्रमुख थीम ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ पर विशेष चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवधि में जनसेवा के माध्यम से समाज में आए सकारात्मक बदलावों और सेवा कार्यों की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रेरक अनुभवों को सामने लाया जाएगा। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के जरिए नागरिकों को सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना अभियान की प्रमुख भावना है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन

बैठक में दोनों थीम के तहत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों, उनकी रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अभियान को व्यापक और प्रभावी स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के जरिए सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को केवल उपलब्धियों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें समाज की भागीदारी और प्रेरणा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्बन्धित खबरें