वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

  • Admin
  • Oct 25, 2026
  • 10,875 views

प्रधानमंत्री के संदेश में महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर की मानव बस्ती स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महिला शक्ति, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि धरती मां को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कृषि और आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल उनके आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करती है।

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील

दीपावली और त्योहारों के मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्रदूषण कम करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जेन-ज़ी और युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनभागीदारी और देश की लोकशक्ति से जुड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें देशवासियों से परिवार के सदस्य की तरह संवाद करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

सम्बन्धित खबरें