राज्यपाल ने शेष जिलों में रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश

  • Admin
  • Oct 15, 2026
  • 8,609 views

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के 13 जिलों में जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी और इसका प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा।

तोमन साहू ने राज्यपाल को जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों और संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सोसाइटी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने शेष जिलों में भी जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड क्रॉस की गतिविधियों का विस्तार करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य युगल सिन्हा उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें