युगल स्कल में सतनाम- सलमान ने जीता कांस्य, प्रधानमंत्री ने मोदी ने दी बधाई

  • Admin
  • Sep 24, 2026
  • 6,882 views

नई दिल्ली, 24 सितंबर। पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले सतनाम सिंह और सलमान खान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की संयमशीलता और बेहतरीन समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाले वर्षों में उन्हें और बड़ी सफलताओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान के शानदार प्रदर्शन ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। पोस्ट में दोनों खिलाड़ियों के संयम और आपसी समन्वय को विशेष रूप से सराहा गया।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि सतनाम सिंह और सलमान खान को भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

सम्बन्धित खबरें