राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट की गई पहाड़ी मैना की प्रतिकृति और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी

  • Admin
  • Oct 23, 2026
  • 2,926 views

राज्यपाल रमेन डेका ने पहाड़ी मैना का स्मृति चिह्न, प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भेंट की कोसा साड़ी

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल रमेन डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। इन स्मृति चिह्नों के आदान-प्रदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मान मिला।

पहाड़ी मैना छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है, जबकि कोसा साड़ी प्रदेश की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला की विशिष्टता को दर्शाती है। वहीं, चित्रकला के माध्यम से कला और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त किया गया।

सम्बन्धित खबरें