26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

  • Admin
  • Nov 24, 2026
  • 8 views

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं, मांगें और सुझाव, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश

रायपुर, 24 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस अवसर पर आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

सम्बन्धित खबरें