26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

  • Admin
  • Nov 23, 2026
  • 6,553 views

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं और मांगें, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश

रायपुर, 23 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस अवसर पर आमजन अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

सम्बन्धित खबरें