गांधीसागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, किसानों के नवाचारों को मिलेगा प्रोत्साहन धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा और पान सहित कृषि उत्पादों के लगाए गए स्टॉल किसानों, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के प्रयासों को किया गया प्रदर्शित

  • Admin
  • Nov 18, 2026
  • 0 views

 

मंदसौर, बुधवार, 18 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को गांधीसागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र में किसानों द्वारा किए गए नवाचारों, नई तकनीकों और स्थानीय उत्पादों की विविधता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा और पान क्लस्टर पर केंद्रित विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इनके अलावा औषधि और दुग्ध उत्पादन से संबंधित उत्पादों एवं गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

नशा मुक्त मंदसौर अभियान के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों और राज्य आजीविका मिशन के तहत जिले में संचालित गतिविधियों पर भी विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, सूक्ष्म दाब सिंचाई योजना से कृषि क्षेत्र में हुए लाभ को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है।

किसानों और उद्यमियों से किया संवाद

प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नई कृषि तकनीकों, खाद्यान्न, फलोद्यान और मसाला उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही जिले के उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्वरोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे युवाओं की गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए किसानों और उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने उनके उत्पादों, निर्माण लागत और मार्केट लिंकेज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर होगी बिक्री की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों और पर्यटन केंद्रों पर स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। इससे किसानों, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं को अपने उत्पादों के लिए नए बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सम्बन्धित खबरें