मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

  • Admin
  • Sep 26, 2026
  • 2,425 views

नई दिल्ली, 26 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने डॉ. सिंह के सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “जन्मदिवस पर हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि। उन्होंने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की।”

डॉ. मनमोहन सिंह ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया और देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जयंती पर उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा को स्मरण किया।

सम्बन्धित खबरें