बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  • Admin
  • Oct 22, 2026
  • 8,483 views

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति की सहभागिता छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी होगी। इससे विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश की विशिष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने का उत्साह मजबूत होगा।

सम्बन्धित खबरें